पानीपत। लक्ष्मी क्रिकेट एकेडमी चंदौली के मैदान में तीसरी तेजमाल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट तीन से आठ मार्च तक चली। इसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश की लगभग 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच, आईपीएल, रणजी खेल चुके खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। जिसमें दिल्ली की टीम चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि लैंडमार्क क्राफ्ट लिमिटेड से विपिन, विजय और दीपक ने विजेता टीमों को इनाम राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
फाइनल मैच क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल करनाल और फ्रेंड्स इलेवन दिल्ली के बीच खेला गया। फ्रेंड्स इलेवन दिल्ली ने 204 रन बनाए। इसमें समर्थ सेठ ने 27 गेंदों पर 52 रन, अभिषेक (आसु ) ने 26 गेंदों पर 63 रन और हर्षित सेठी ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए, नवदीप सैनी और शुभम शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एकेडमी ऑफ नरवाल की टीम 173 रन ही बना सकी। करनाल की तरफ से रिशांत कोहली ने 43 रन बनाए और दिल्ली ने यह मुकाबला 31 रन से जीता। इस मौके पर ओम स्टील से कुलदीप, लक्ष्मी क्रिकेट एकेडमी के निदेशक सुरेंद्र पंवार, प्रदीप कादयान, अमित राठी, मुख्य कोच नरेंद्र तंवर और कोच प्रदीप शर्मा, राहुल पंवार जयदीप जागलान व टीनू कुंड ( रणजी प्लेयर ) मौजूद रहे ।