फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। इसके अलावा दर्जनों ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

इससे यात्रियोंं को सफर में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। झेलम एक्सप्रेस दो घंटे और ऊंचाहार एक्सप्रेस साढे तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची हैं। यात्री ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठने को विवश हैं।
पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्री हितेश, हरीश और रामकुमार ने बताया कि वह सुबह ही स्टेशन पर पहुंच गए थे लेकिन ट्रेन निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंची। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही अन्य यात्री भी ट्रेनों की प्रतीक्षा में बैठे रहे। इस संबंध में रेलवे स्टेशन के अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अप लाइन पर अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 27 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा एक्सप्रेस सुबह 34 मिनट की देरी से पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 3:44 घंटे की देरी से पहुंची। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सुबह 27 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 27 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 51 मिनट की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 59 मिनट की देरी से पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें