संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से हिंदी दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भाषण, कविता और दोहा पाठ प्रतियोगिता कराई गई। भाषण में दीपांजलि और दोहा प्रतियोगिता में अंजली प्रथम रही। मुख्यातिथि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा शर्मा और परिषद के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा रहे।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा की ओर से हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इसलिए प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस भारत में भाषा, साहित्य और संस्कृति के प्रति गहरी भावना और समर्पण का प्रतीक है। प्रो. सचिन, डॉ. कविता ने हिंदी भाषा की उत्पत्ति और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
कविता पाठ और दोहा पाठ प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छात्रा पदमा शर्मा ने कहा कि हम हिंदी को सिर्फ पढ़ते या बोलते नहीं बल्कि जीते हैं। हिंदी मात्र सफलता ही नहीं संस्कार की भाषा है। प्रत्येक व्यक्ति चाहे उसका कोई भी रोजगार या व्यवसाय क्यों न हो उसे कुछ न कुछ हिंदी साहित्य का अध्ययन करते रहना चाहिए।
भाषण प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम एसडी कॉलेज बीए-प्रथम वर्ष दीपांजली
द्वितीय आर्य कॉलेज बीएससी-तृतीय अंजली
तृतीय एसडी कॉलेज बीबीए-तृतीय नीलाक्षी
दोहा पाठ प्रतियोगिता के परिणाम-
प्रथम आर्य कॉलेज बीएससी-तृतीय अंजली
द्वितीय आर्य कॉलेज एमए खुशबू
तृतीय आईबी कॉलेज एमए-हिंदी ऋतिका
कविता पाठ प्रतियोगिता के परिणाम-
प्रथम आईबी कॉलेज ऋषभ तिवारी
द्वितीय आर्य कॉलेज खुशबू
तृतीय एसडी कॉलेज टीनू