पानीपत। सरकार ने चारों विधानसभा क्षेत्र में 23 लोगों को सीएम विंडो एनीमेंट पर्सन बनाया है। पानीपत शहरी, ग्रामीण व समालखा में छह-छह और इसराना में पांच कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र में इंजीनियर कृष्ण आर्य निवासी आर्य नगर, आरडी कादियान निवासी सेक्टर-13-17, गुलशन तलवाड़, निवासी सेक्टर-13-17, सुदेश कश्यप जावा काॅलोनी, सुरेश कादियान सिवाह व सुरेंद्र जोगी कुलदीप नगर को बनाया है। पानीपत शहरी विस क्षेत्र में राजेश भारद्वाज वासी विकास नगर एनएफएल, पूर्व पार्षद रविंद्र भाटिया वासी सेक्टर-11, इंदु कुकरेजा वासी तहसील कैंप, तरसेम गर्ग वासी सेक्टर-12, किरण सैनी किशनपुरा बाजार और सुनील सोनी निवासी हरिबाग कॉलोनी को बनाया है। इसराना विधानसभा क्षेत्र में सुनील परढाना निवासी परढाना, उषा निवासी इसराना महावीर भारद्वाज जाटल, कृष्ण भाटी उरलाना कलां और डॉ. हरिओम मतलौडा को बनाया है। समालखा विधानसभा क्षेत्र में कृष्ण छाैक्कर वासी किवाना, बिजेंद्र आट्टा निवासी आट्टा गांव, महीपाल छौक्कर अनाज मंडी, सुशील जिंदल समालखा शहर, राकेश सैनी वार्ड-5 व रामनिवास निवासी नन्हेड़ा काे जिम्मेदारी सौंपी है। ब्यूरो