फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑनलाइन गेम में हारने से हुआ कर्ज, तनाव में आए युवक ने लगाया फंदा

Fri, 16 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक अक्षय के परिजन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के विकास नगर में ऑनलाइन गेम एविटर में हारने से तनाव में आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार शाम को युवक का शव किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। पत्नी ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन पानीपत पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक ने तीन साल पहले गांव की ही युवती से प्रेम विवाह किया था। जिस कारण वह परिवार से अलग रह रहे थे। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

करनाल के कुडलान निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके भांजे अक्षय उन्हीं के साथ रहते थे। तीन साल पहले अक्षय ने गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था, इसके बाद से ही वह परिवार से अलग रह रहा था। वह पानीपत के विकास नगर में अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। बुधवार को उनकी पत्नी काम पर गई थी और वह घर पर ही था। शाम को जब पत्नी काम से वापस आई तो उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया, जिसके बाद उसने खिड़की से अंदर देखा तो अक्षय फंदे पर लटके हुए थे, उसने तुरंत ही नीचे रह रहे मकान मालिक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद थाना सेक्टर-29 पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया, साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि अक्षय काफी समय से ऑनलाइन गेम एविएटर खेल रहा था, जिसमें वह काफी रुपये हार चुका था और उसने कुछ लोगों से कर्ज भी लिया था। अभी उसके पास कुछ पेमेंट आनी थी, लेकिन पेमेंट नहीं आई थी। जिस कारण वह तनाव में आ गया और उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार को मृतक अक्षय के परिजन पानीपत पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पत्नी और परिजनों ने बयान दर्ज कराए। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया, इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


विकास नगर में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ऑनलाइन गेम खेलता था, जिसमें हार के कारण वह तनाव में आ गया था, जिससे उसने यह कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।

धीरे-धीरे लगती है ऑनलाइन गेम की लत : मनोचिकित्सक

जिला नागरिक अस्पताल में तैनात मनोचिकित्सक डॉ. मोना नागपाल ने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलने की लत धीरे-धीरे लगती है। शुरूआत में यह मनोरंजन के लिए लगता है, लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है तो खेलने वाला इसमें फंसता जाता है। वह रुपये देकर भी खेलना शुरू कर देता है। कुछ गेम में शुरूआत में जीत नजर आती है। इसके बाद खेलने वाला जीत के लालच में हारता जाता है। वह गेम पर पूरी तरह निर्भर होता जाता है। उसको खेल के सिवाय कुछ और नहीं सूझता। बच्चे भी ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं, ऐसे में अभिभावकों को भी इस पर ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा देर तक मोबाइल साथ रखने पर नजर रखें। बच्चे को आउटडोर खेलों और योग के लिए प्रेरित करें।


युवाओं को कर्जदार बना रहा ऑनलाइन गेम का चस्का

-ऑनलाइन गेम में दो लाख रुपये हाकर युवक ने दी थी लूट की झूठी सूचना
पानीपत। ऑनलाइन गेम में हारकर 22 साल के युवक द्वारा आत्महत्या करने करने के ऑनलाइन गेम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऑनलाइन गेम का चस्का युवाओं को कर्जदार बना बना रहा है। 15 दिन पहले ही पानीपत के युवक ने ऑनलाइन गेम में दो लाख रुपये हारकर लूट की झूठी सूचना पुलिस को दे दी थी, जिससे उसके जेल तक जाना पड़ा था।
पानीपत के रोशन महल निवासी युवक राघव ने एक जनवरी की सुबह पुलिस को सूचना दी थी कि उसके साथ चार बदमाशों ने लूट कर ली है। जब पुलिस की अलग-अलग टीमों ने घटना स्थल वर जांच की तो युवक पर ही शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने झूठी सूचना देना स्वीकार किया था। युवक ने बताया था कि वह ऑनलाइन गेम में दो लाख रुपये हार गया था। परिजन उससे रुपयों के बारे में पूछेंगे। इसके डर से उसने झूठी सूचना दे दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झूठी सूचना देने के आरोप में थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके अलावा भी इस तरह के कुछ मामले सामने आ चुके हैं।

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक अक्षय के परिजन। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक अक्षय के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें