फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की जान गई, 31 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में कोरोना संक्रमण के केसों में लगातार कमी आ रही है। सोमवार के आंकड़े राहत भरे रहे, महज 31 पॉजिटिव केस मिले। कोरोना संक्रमण की वजह से एक मौत भी हुई। सोमवार को 264 लोगों ने कोरोना को मात दी । नए मिले सभी केस को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले में 52 की औसत से नए रोगी मिल रहे हैं। जबकि 264 की औसत से हर रोज रोगी ठीक हो रहे है। कोरोना से हो रहीं मौत लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। जन सेवा दल ने शिवपुरी श्मशान में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत तीन शवों का अंतिम संस्कार किया। जिले में अब तक कोरोना से 467 लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में पॉजिटिविटी रेट 2 प्रतिशत रह गया है। सोमवार को 1576 लोगों ने अपनी जांच कराई है। जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 30815 हो चुकी है।
महज 1531 लोगों को लगी वैक्सीन
सोमवार को मात्र 1531 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 18-44 वर्ग के 382 लोगों को पहली डोज लगी। 45 साल से अधिक 873 लोगों ने पहली और 276 ने दूसरी डोज लगवाई है। 18-44 आयु के व्यक्तियों के लिए फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का स्टॉक बहुत कम है। इसलिए विभाग इस आयु वर्ग के लिए कैंप नहीं लगा पा रहा है। विभाग की कोशिश के बाद भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। विभाग के पास वैक्सीन की कमी साफ दिखाई दे रही है। डॉ. मनीष पासी ने कहा कि लोगों से अपील है कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएं। खुद भी वैक्सीन लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें