बापौली। गांव धनसौली में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहे किसान की उसी दवाई से मौत हो गई। छिड़काव करते समय किसान के मुंह से जहरीली दवाई अंदर पहुंची, जिस वजह किसान की हालत बिगड़ती गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
किसान रणबीर( 62) पुत्र भालूराम गांव धनसौली का रहने वाला था। उसके तीन बच्चे है, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। तीनों ही शादीशुदा है। सनौली थाना प्रभारी राम निवास ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।