फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पति, पत्नी समेत चार पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पानीपत। उझा गांव में एक परिवार के तीन सदस्यों ने महिला, उसके पति व उसके दो जेठों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को रंजिशन अंजाम दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकातय के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। उझा गांव निवासी कविता ने बताया कि वीरवार सुबह वह घर थी। उसका जेठ प्रीतम व हवा सिंह गली से जा रहे थे। गांव का ही सतबीर, राजेश , विनोद लाठी डंडे लेकर आए। तीनों ने रंजिशन प्रीतम व हवा सिंह पर हमला कर दिया। इन दोनों की चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मकान से बाहर आई। उसके पति रामकुमार ने भी प्रीतम व हवा सिंह को छुड़ाने की कोशिश की । इन्होंने उन पर भी डंडों से हमला कर दिया। इसमें उन सबके सिर में गहरी चोटें आई। वह खून से लथपथ हालत में थे। तीनों आरोपी उनके परिवार को खत्म करने की धमकी देकर भाग गए। उन चारों ने जिला नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराया और इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें