फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। करनाल के कुंजपुरा निवासी एक युवक का शव मंगलवार को दिल्ली पैरलल नहर में पानीपत के नारायणा गांव के पास मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची समालखा थाने की पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया। युवक नहाते समय नहर में बह गया था। तीन दिन में शव बुरी तरह गल सड़ गया था। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दीपक (27) निवासी कुंजपुरा रविवार शाम छह बजे नहाते समय नगर में डूब गया था। नहर किनारे उसके कपड़े और चप्पलें मिली थीं। परिजन उसे नहर में ढूंढ़ रहे थे। उसका शव समालखा क्षेत्र में नारायणा के पास मिला। तीन दिन पुराना शव होने के कारण पानीपत में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। उसे पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार दीपक तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह मानसिक रूप से परेशान था। पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां सुनीता के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें