फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फंदे से लटका मिला नौ साल के बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत दिल्ली और पानीपत रोहतक रेल लाइन के बीच वार्ड 17 के आजाद नगर में एक नौ साल के बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। परिजनाें ने उसकी हत्या कर शव लटकाने की आशंका भी जताई है। हालांकि अब तक इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटना के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि आजाद नगर गली नंबर एक में प्रवीण रहता है। उसके चार बच्चे हैं। मृतक नौ साल का बेटा सोनू चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। वह घर के बाहर झूले पर खेलने के लिए गया था। लाइन पार एक शहतूत के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से बच्चों के झूलने के लिए झूला बनाया गया था। सोनू भी वहां पर झूला झूलने के लिए गया था। जो संदिग्ध परिस्थितियों में झूले की रस्सी से बने फंदे से ही लटका मिला। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना आसपास खेल रहे अन्य बच्चों ने उनके परिजनों को दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अब तक बच्चे की हत्या के आरोप जैसे कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा होता है कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें