फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टोल प्लाजा पर लोहे के स्क्रैप से भरे ट्रक में चालक का मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड के पानीपत टोल प्लाजा पर लोहे के स्क्रैप से भरे ट्रक में पंजाब के पटियाला के शंभू कलां गांव के रहने वाले चालक का शव मिला। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब टोल से 30 मीटर पहले खड़े ट्रक ने टोल पार नहीं किया। शक होने पर टोल कर्मी ने ट्रक में जाकर देखा तो उसमें शव पड़ा था। मृतक के गले में गमछा लिपटा था, उस पर गांठ लगी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला के शंभू कलां गांव निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि वह दो भाई है। उसका छोटा भाई सतनाम सिंह उर्फ सतविंद्र सिंह (36) पिछले 22 वर्ष से लवप्रीत ट्रांसपोर्ट पर काम करता है। ट्रांसपोर्टर लवप्रीत ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे फरीदाबाद से ट्रक में लोहे का स्क्रैप लोड कर मंडी गोविंदगढ़ के लिए चला था। देर रात मुरथल पार कर कर्ण ढाबा पर सो गया था। उसकी आखिरी बार रात तीन बजे उससे बात हुई थी। वहीं टोलकर्मियों के अनुसार शनिवार सुबह 9:27 बजे ट्रक पानीपत टोल प्लाजा पर 14 नंबर लेन पर पहुंचा और लेन में ही करीब 30 मीटर पहले रुक गया। काफी देर तक ट्रक आगे नहीं बढ़ा तो उन्हें शक हुआ। यहां जाकर देखा तो अंदर चालक का शव पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी बिलासा राम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी।
ट्रांसपोर्टर लवप्रीत ने बताया कि वह फरीदाबाद से 20 हजार रुपये लेकर चला था। उन्होंने जेब की तलाशी ली तो उसके पास सिर्फ उसका एक छोटा फोन मिला। 20 हजार रुपये नहीं थे। आशंका है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की गई हो।
विज्ञापन

सवाल खड़े हो रहे हैं कि चालक सतनाम सिंह खुद टोल प्लाजा तक ट्रक चलाकर लाया या उसके साथ कोई और था। पुलिस ने इस सवाल का जवाब पाने के लिए टोल प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की है। ट्रक कैमरों की रेंज से बाहर मिला। सीसीटीवी रेंज से भी वह 10 मीटर पहले रुका हुआ था। इससे फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक वहां कैसे पहुंचा। क्या सतनाम की पहले ही हत्या हो चुकी थी या टोल प्लाजा पर आकर उसकी हत्या की गई।
सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल इंचार्ज नीलम आर्य मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य उठाए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

दो बच्चों का पिता था सतनाम, पत्नी करती है काम-
बड़े भाई हरभजन सिंह ने बताया कि सतनाम के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा जसनप्रीत सिंह और छोटा रमनप्रीत सिंह है। पत्नी सोनिया एक कंपनी में काम करती है। वह एक सप्ताह पहले घर से आया था। उनकी उसी वक्त भाई से बात हुई थी।

वर्जन
शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। ट्रांसपोर्टर से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

- बिलासा राम, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें