फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे लाइन के किनारे मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में एक किशोरी का शव मिला है। उसके मुंह से खून व झाग निकला हुआ था। यहां एक किसान ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर शव की तलाशी ली। उसके पास कोई कागजात नहीं मिला। शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। जीआरपी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जीआरपी के सब इंस्पेक्टर ऋषिपाल ने बताया कि उन्हें सोमवार को लगभग एक बजे सूचना मिली थी कि बाबरपुर के पास रेलवे लाइन के किनारे एक लड़की का शव पड़ा है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहु्ंचे। यहा झाड़ियों में ओधे मुंह लड़की का शव पड़ा था। उसके होठ नीले पड़े हुए थे। मुंह से भी खून निकला था। वह काले रंग की जींस की पैंट व हल्की गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहने हुई थी। उसके पैरों में जूते व सिर पर टोपी थी। उसके दाहिने हाथ पर दिवाकर गुदा हुआ है। उसके पास कोई कागजात नहीं मिला। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लड़की के हुलिये की फोटो आसपास के पुलिस थानों व चौकियों में भिजवा दी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड इंचार्ज डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में लड़की की मौत का कारण जहर का प्रभाव नजर आ रहा है। उसकी मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें