फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईसीयू का काम 60 फीसदी अधूरा, अब 14 को होगा उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का काम अब तक 40 प्रतिशत ही हुआ है। अधूरे काम के कारण रविवार को होने वाले आईसीयू के उद्घाटन का कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। अब 14 जुलाई को उद्घाटन की नई तिथि तय की गई है। पानीपत के साथ ही अंबाला, रोहतक व हिसार में एक साथ आईसीयू का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आईसीयू में बेड लगा दिए गए हैं लेकिन अब तक वेंटिलेटर इंस्टॉल नहीं हुए हैं। सी पैप मशीनें व ईसीजी मशीन लगाना भी बाकी है। आईसीयू के लिए अब तक स्टाफ नहीं आया है। आईसीयू के लिए पांच डॉक्टर व 10 नर्सिंग ऑफिसर आनी हैं। स्टाफ का आईसीयू चलाने के लिए प्रशिक्षण भी कराना है।
उल्लेखनीय है कि जिला नागरिक अस्पताल में असंध, सफीदों, शामली, कैराना व घरौंडा से भी मरीज आते हैं। ऐसे में यहां आईसीयू यूनिट की जरूरत महसूस की जा रही है। यहां ओपीडी में भी मरीजों की संख्या अधिक रहती है और गंभीर मरीज भी आसपास के शहरों से रेफर होकर इमरजेंसी वार्ड में आते हैं। यहां आईसीयू की सुविधा होने से मरीजों को रोहतक पीजीआई व खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ेगा। आईसीयू वार्ड में ही हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी तैयार की गई है। इसमें छह वेंटिलेटर लगाए गए हैं। आईसीयू में मरीजों के स्थिर होने के बाद उनको एचडीयू में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन



वर्जन-
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि अब 14 जुलाई को आईसीयू का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। आईसीयू को जल्द से जल्द तैयार करने का प्रयास है। पांच डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की डिमांड मुख्यालय में भेजी जा चुकी है। मुख्यालय के निर्देशों पर ही स्टाफ की आईसीयू चलाने की ट्रेनिंग होगी। आईसीयू शुरू होने के बाद रोगियों को दूसरे हायर हेल्थ सेंटर में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें