पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर में असंध नाका पुल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। शव रिफाइनरी की ओर से उतराया हुआ आ रहा था। यहां लोगों ने शव की सूचना असंध नाका चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाल उसकी शिनाख्त की और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
शनिवार दोपहर को असंध पुलिस नाका के पास नहर में मिले शव की शिनाख्त हरीश (45) निवासी वार्ड छह के प्रकाश नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरीश शनिवार सुबह से ही घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। असंध नाका के पास नहर में कुछ युवक नहा रहे थे। उन्होंने शव को उतराते हुए देखा और बाहर निकालकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।