फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आधे घंटे की बारिश में इंसार बाजार में घुटनों तक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिनभर गर्मी व उमस के बीच शाम के समय आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान करीब 10 एमएम बारिश में ही शहर में जलभराव हो गया। इंसार बाजार में घुटनों तक पानी जमा हो गया। जिसके चलते दुकानदारों और लोगों को बाहर निकलने तक को रास्ता नहीं मिला। उनको पानी से होकर बाजार से बाहर निकलना पड़ा। वहीं शहर में सेक्टर-11-12 और असंध रोड पर किसान भवन के बाहर पानी जमा हो गया। शहरवासियों ने चौथे दिन बारिश का पानी जमा होने पर अधिकारियों की अनदेखी पर रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम दिनभर साफ रहा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार शाम को एक साथ मौसम परिवर्तित हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश चली। कुछ ही देर की बारिश में शहर की मुख्य सड़कों व गलियों में पानी जमा हो गया।

बॉक्स
नालों और सीवर की सफाई पर उठे सवाल
शुक्रवार को तेज बारिश में पूरे शहर में जलभराव हो गया था। अधिकारियों ने नालों और सीवर की जल्द सफाई करने का दावा किया था। सोमवार शाम को एक साथ तेज बारिश आ गई। इंसार बाजार में सबसे बुरे हाल रहे। यहां घुटनों तक पानी जमा हो गया। ऐसे में लोगों को पानी से ही पैदल बाहर आना पड़ा। मतलौडा निवासी दीपक और आरजू ने बताया कि वे सोमवार को इंसार बाजार में खरीदारी करने आए थे। बारिश के बाद बाजार से चले तो गली में पानी भरा हुआ था। उनको पानी से होकर ही बाजार से बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


बॉक्स
डीसी का आदेश भी बेअसर
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बारिश से पहले शहर का दौरा कर निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए थे। उन्होंने पहली बारिश में जलभराव की स्थिति पैदा होते ही नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग, हुडा, एलएंडटी और मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निकासी सुधारने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया। इसके चलते लोगों को जलभराव में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें