असंध पुल के पास रविवार सुबह सात बजे दिल्ली पैरलल नहर में एक करीब पांच वर्षीय मासूम का शव मिला। सूचना मिलते ही असंध नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर शव को शवगृह में रखवाया दिया है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से शनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
असंध नाका चौकी इंचार्ज अतर सिंह ने बताया कि रविवार को दिल्ली पैरलल नहर में पानी का स्तर कम था। वहीं आस पास झुग्गी में रहने वाले लोगों ने नहर के अंदर शव पड़ा होने की चौकी में सूचना दी, जिस सूचना पर एएसआई चंदगी राम मौके पर पहुंचे। शव करीब पांच से सात साल के बच्चे का लग रहा है, अभी तक शिनाख्त नहीं पाई है। शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं है। बच्चे ने टी-शर्ट और कैपरी पहनी है।