फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: निर्माणाधीन फैक्टरी से मिला अधजला शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 27 Sep 2025 12:59 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत

सार

निर्माणाधीन फैक्टरी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव मिला है। सिर पर चोट के निशान हैं। शव में कीड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड सेक्टर-सात स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव मिला है। सिर पर चोट के निशान हैं और आसपास शराब की बोतल व खाली गिलास पड़े मिले हैं। कीड़े पड़ने के चलते शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। शव को जलाने के प्रयास व सिर पर चोट के निशान होने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। थाना पुलिस और सीआईए की टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही हैं। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम पीजीआई खानपुर कराएगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े बजे सेक्टर-सात में यमुना एनक्लेव गेट के सामने निर्माणाधीन फैक्टरी में शव मिला है। शव को सबसे पहले उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के रघुराम गांव के हफीज ने देखा। उन्होंने बताया कि वह 15 साल से सेक्टर-सात स्थित सुभाष चंद्र सतीजा की फैक्टरी में किराये पर रहता है। उनकी पौधे की नर्सरी है। सुभाष चंद्र की फैक्टरी के साथ सरस्वती विहार कॉलोनी के हरीश सतीजा की एक निर्माणाधीन फैक्टरी है। इसका निर्माण करीब पांच साल से बंद है। वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे निर्माणाधीन फैक्टरी में लघुशंका करने गया था। जहां उसको नग्न अवस्था में व्यक्ति का शव मिला। 
विज्ञापन

उसने वापस आकर फैक्टरी मालिक सुभाष चंद्र सतीजा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इसके साथ सीआईए और एफएसएल की टीम पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे तक मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

हफीज ने बताया कि नर्सरी के नजदीक शराब का ठेका है। कुछ लोग निर्माणाधीन फैक्टरी में बैठकर शराब पार्टी करते हैं। पुलिस और एफएसएल को मौके से नमकीन, बीड़ी-सिगरेट के रैपर और शराब की टूटी बोतल मिली है। प्रथम दृष्टया में शराब पार्टी के दौरान झगड़े के बाद व्यक्ति के सिर पर चोट मारना सामने आया है। इसके बाद खुर्द-बुर्द करने की मंशा से शव को आग लगाना भी सामने आया है। शव में कीड़े चल रहे हैं और चेहरे से भी शिनाख्त होना संभव नहीं लग रहा है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी है।

पांच दिन पहले जीटी रोड खादी आश्रम के नजदीक मिला था शव

जीटी रोड खादी आश्रम के पास मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला। चेहरे पर चोट के निशान के चलते शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस को सेक्टर-7 की जीटी रोड स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में शव की सूचना मिली थी। शव आधा जला है और शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पीजीआई खानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराएगा। इसमें कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर रही है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।

ये भी पढ़ें: Haryana: अंबाला में कूड़े में मिला भ्रूण, सफेद चादर में लिपटा... भिनभिना रही थी मक्खियां, खंगाले जा रहे CCTV
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें