उसने वापस आकर फैक्टरी मालिक सुभाष चंद्र सतीजा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इसके साथ सीआईए और एफएसएल की टीम पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे तक मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
हफीज ने बताया कि नर्सरी के नजदीक शराब का ठेका है। कुछ लोग निर्माणाधीन फैक्टरी में बैठकर शराब पार्टी करते हैं। पुलिस और एफएसएल को मौके से नमकीन, बीड़ी-सिगरेट के रैपर और शराब की टूटी बोतल मिली है। प्रथम दृष्टया में शराब पार्टी के दौरान झगड़े के बाद व्यक्ति के सिर पर चोट मारना सामने आया है। इसके बाद खुर्द-बुर्द करने की मंशा से शव को आग लगाना भी सामने आया है। शव में कीड़े चल रहे हैं और चेहरे से भी शिनाख्त होना संभव नहीं लग रहा है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी है।
पांच दिन पहले जीटी रोड खादी आश्रम के नजदीक मिला था शव
जीटी रोड खादी आश्रम के पास मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला। चेहरे पर चोट के निशान के चलते शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस को सेक्टर-7 की जीटी रोड स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में शव की सूचना मिली थी। शव आधा जला है और शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पीजीआई खानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराएगा। इसमें कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर रही है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
ये भी पढ़ें: Haryana: अंबाला में कूड़े में मिला भ्रूण, सफेद चादर में लिपटा... भिनभिना रही थी मक्खियां, खंगाले जा रहे CCTV