फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीसी, उपकरणों को चलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीइसराना। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचे उपायुक्त करीब ढाई घंटे परिसर में रहे। उन्होंने चिकित्सा उपकरण अपने सामने चलवाकर उनकी कार्यक्षमता जांची और कॉलेज व अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से जुर्माना वसूले जाने का मामला सामने आने पर उपायुक्त ने कॉलेज प्रबंधन से जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि किस अधिकार और नियम के तहत विद्यार्थियों से जुर्माना लिया जा रहा है। जुर्माना वसूली के कानूनी आधार और नियमावली का ब्योरा मांगते हुए सीएमओ को मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने हाजिरी रजिस्टर समेत अन्य रिकॉर्ड की जांच कर अभिलेख व्यवस्थित और पारदर्शी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, मरीजों और आमजन से जुड़े मामलों में लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी।
उपायुक्त ने परिसर की इमारतों के उपयोग की जानकारी लेते हुए कहा कि भवन का इस्तेमाल उसी उद्देश्य के लिए होना चाहिए, जिसके लिए उसका निर्माण किया गया है।
सरकारी और संस्थागत संसाधनों का नियमानुसार प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्था, पारदर्शिता और नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अनियमितता पर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. विजय मलिक, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता साबित पन्नू, धर्मवीर गुप्ता, भूषण गुप्ता, दमकल विभाग से गुरमेल सिंह और अमित गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वार्डों ओपीडी का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, त्वचा विज्ञान ओपीडी, नगला ओपीडी और महिला वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और बेड व्यवस्था का जायजा लिया। कई उपकरण अपने सामने चलवाकर उनकी कार्यक्षमता भी जांची। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को एसओपी का सख्ती से पालन करने और संक्रमण से बचाव के लिए बेडों के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें