फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीसी ने सस्पेंड किया, आयुक्त ने दो लोगों को दी पावर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम में कुछ भी सामान्य नहीं चल रहा। डीसी के आदेशों के बाद भी निगम आयुक्त ने सुपरवाइजर और जूनियर प्रोग्रामर पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। आयुक्त ने उल्टे रेशनलाइजेशन लागू करते समय जोगिंद्र को फील्ड में टैक्स जेई और यतिन को आईटी सेल में जूनियर प्रोग्रामर लगाया है। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने 27 अप्रैल को नगर निगम के ताऊ देवीलाल कॉम्प्लेक्स और पालिका बाजार स्थित कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने काम में लापरवाही मिलने पर जूनियर प्रोग्रामर यतिन व स्वीपर दिलबाग को सस्पेंड और सुपरवाइजर जोगिंद्र को चार्जशीट करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

निगम आयुक्त राहुल नरवाल ने निगम में पहली बार रेशनलाइजेशन सिस्टम लागू कर नए सिरे से काम का बंटवारा किया है। इसमें माली से लेकर जेई, एमई और एक्सईएन और खुद निगम आयुक्त के कर्मचारियों को भी बदला है। निगम आयुक्त ने कार्यालय स्टाफ में आठ क्लर्क और ड्राइवर लगाए साथ ही कैंप कार्यालय में दो क्लर्क लगाए हैं। रेशनलाइजेशन में करीब 257 अधिकारी व कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। इसको साथ ही लागू करने का फैसला लिया है। सोमवार को सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी नई भूमिका में होंगे। जानकारों की माने तो यह पहला बड़ा बदलाव है। आयुक्त का मानना है कि इससे अधिकारियों व कर्मचारियों का काम का तरीका बदलेगा। अगर जरूरत पड़ी तो इसमें भी बदलाव किया जा सकता है।
नगर निगम में तीन एक्सईएन को अलग-अलग वार्ड और काम दिए गए हैं। राहुल पुनिया को 15 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम दी गई है, जबकि एक्सईएन प्रदीप कल्याण को 20 और राजेश कौशिक को 17 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम दी है। इसके अलावा पार्क की मेंटेनेंस की जिम्मेदार एक्सईएन राहुल पुनिया को दी है। इसमें माली और बेलदार समेत अन्य कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
कामचोरी और भ्रष्टाचार को लेकर बदनाम
नगर निगम कामचोरी और भ्रष्टाचार के लिए बदनाम है। कई साल से प्रॉपर्टी आईडी शहरवासियों के लिए नासूर बनी हुई है। इसमें करीब 80 हजार प्रॉपर्टी का आज तक समाधान नहीं हो पाया है। शहर में सफाई से लेकर विकास कार्यों में लगातार भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। विजिलेंस कई मामलों की जांच कर रही है।


वर्जन :
बदलाव कार्य बेहतर के लिए किए गए :
कई ब्रांचों में कर्मचारी कम या ज्यादा थे। पूरे कार्यालय में वर्कलोड के आधार पर रेशनलाइजेशन किया गया है। किसी ब्रांच से कर्मचारियों को कम किया है तो किसी में बढ़ाए गए हैं। यह बदलाव कार्य बेहतर के लिए किए गए हैं। सस्पेंड और चार्जशीट की बात को पीछे छोड़ दो। अब नए सिरे से काम किया जाना है।
विज्ञापन

राहुल पुनिया, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें