फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीसी ने नमी की जांच कराई जांच तो 22 प्रतिशत मिली

Sun, 28 Sep 2025 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मंडी में मशीन से धान में नमी की जांच कराते उपायुक्त वीरेंद्र  कुमार दहिया। सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शनिवार को धान खरीद कार्य का बाबरपुर और पानीपत अनाज मंडी में निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अपने सामने धान की नमी की जांच कराई। यह 22 प्रतिशत मिली। उन्होंने 17 प्रतिशत पर ही खरीद होने की बात कही। इसके साथ ही मंडियों में गेट पास, पोर्टल और उठान की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। जिले की किसी भी मंडी से अब तक धान का उठान नहीं हो पाया है। किसानों ने उपायुक्त के सामने आकर खरीद की मांग की।
उपायुक्त के समक्ष किसान रमेश और हरपाल ने कहा कि वे कई दिन से धान लेकर आए हैं। उन्होंने किसानों के सामने मंडी में धान में नमी की जांच कराई। जिसमें 22 प्रतिशत तक नमी पाई। उन्होंने कहा कि 17 प्रतिशत पर ही धान की खरीद की जाएगी। किसान धान सुखाकर लाएं। अब तक करीब 60 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मंडियों में 450 एमटी आवक
डीएमईओ महाबीर सिंह ने बताया कि जिले की सात मंडियों में धान की आवक हुई है। इसमें पानीपत, बाबरपुर, समालखा, मतलौडा, बापौली, इसराना, सनौली में करीब 450 एमटी धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें