फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुत्रवधु ने बुजुर्ग सास की फूंकनी से की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पसीना कलां गांव में एक बुजुर्ग महिला की उसकी पुत्रवधू ने फूंकनी से पिटाई कर दी। जब उसका दूसरा बेटा छुड़ाने आया तो उस पर भी फूंकनी से हमला कर उसे चोटिल कर दिया। दोनों मां बेटा अस्पताल में उपचार कराने गए जहां मां को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। अब पीड़िता ने अपनी पुत्रवधू उसके भाई और पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सेक्टर 29 पुलिस को 62 वर्षीय फूलपती वासी पसीना कलां ने बताया कि उसका बेटा रमेश अपनी पत्नी बीना देवी के साथ अलग मकान में रहता है। नौ नवंबर को सुबह करीब 7.30 बजे जब वह अपने घर पर थी उसी समय उसकी पुत्रवधू बीना देवी उनके घर के अंदर आई और पुरानी बातों को लेकर उसके साथ झगड़ा करने लगी। उसने घर के अंदर से लोहे की फूंकनी उठाकर उसके सिर, गले, मुंह व पीठ पर मारी।
इससे उसे काफी चोटें आई। शोर सुनकर उसका बेटा सुदेश कुमार उर्फ मुकेश उसके छुड़वाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसके बेटे की टांग पर भी लोहे की फूंकनी मारी। इसके बाद वह बचाव को लेकर घर से बाहर निकली तो उसका रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की। बहू ने धमकी दी कि थाने में दरखास्त दी तो वह उन्हें जान से मार देगी।
विज्ञापन

इससे पहले भी उसकी पुत्रवधू के भाई अंकुश और पिता कर्णसिंह ने उसके साथ मारपीट की थी। वे दोनों अस्पताल लाए गए। इसके बाद उसके बेटै ने उसे पीजीआई खानपुर रेफर करा दिया। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करवाना चाहती है। पीड़िता ने अपनी पुत्रवधू बीना उसके भाई अंकुश और पिता कर्ण सिंह पर कानून कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें