फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बरसत रोड के मामले में फिर तारीख, अब 27 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बरसत राेड पर अंसल निवासी भारत भूषण की 3 बीघा 12 बिसवा (0.89 एकड़) जमीन अधिग्रहण मामले में शुक्रवार काे काेर्ट में सुनवाई की गई। कोर्ट पीडब्ल्यूडी का पक्ष जानकर मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 नवंबर तय की है। वहीं एक अन्य मामले में 24 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

भारत भूषण के बेटे राज कपूर ने पीडब्ल्यूडी ने कोर्ट में अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पीडब्ल्यूडी जमीन अधिग्रहण के लिए अब 1.43 कराेड़ रुपये का मुआवजा दे रहा है। वे पीडब्ल्यूडी के मुआवजे से संतुष्ट नहीं हैं। उन्हाेंने कहा कि पहले जमीन अधिग्रहण की जाए। इसके बाद मुआवजा लेने पर विचार किया जाएगा। राज कपूर ने कहा कि उन्हें व्यावसायिक कलेक्टर रेट 50,030 रुपये प्रति वर्गगज के हिसाब से 3628 गज के बदले 18.15 कराेड़ रुपये मुआवजा दिया जाए या उन्हें बरसत राेड पर जमीन दी जाए। इस मामले में काेर्ट के आदेश पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की गाड़ी कुर्क कर दी गई थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने काेर्ट में जमीन के बदले 1.43 कराेड़ रुपए मुआवजा देने के बारे कहा था। इसके लिए काेर्ट ने 17 अक्टूबर तक का समय दिया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें