फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूजीसी बिल के समर्थन में उतरा दलित पिछड़ा वर्ग एकता मंच

विज्ञापन
जिला सचिवालय पर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करते समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। दलित पिछड़ा वर्ग एकता मंच यूजीसी बिल के समर्थन में उतर गया है। मंच के बैनर तले समाज के लोगों ने यूजीसी बिल को लागू करने की मांग की। उन्होंने तहसीलदार के मार्फत मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सैनी सभा के प्रधान एडवोकेट सुभाष सैनी, पिछड़ा वर्ग एकता मंच के अध्यक्ष लख्मीचंद कश्यप, सैनी सभा के जिला संयोजक गोविद सैनी व सुरेश सैनी ने कहा कि यूजीसी ने नया नियम लागू किया है। यह भी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू होता है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित और अन्य प्रकार के भेदभाव को रोकना है। उन्होंने कहा कि यूजीसी ने 2026 में नया कानून बनाया है। इसमें उच्च शिक्षा व्यवस्था में समानता, समावेशन और भेदभाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। इस मौके पर रफल सिंह कश्यप, दरियाव सिंह कश्यप, सुरत सिंह बावरिया, प्रेमवती कश्यप, उषा अंटवाल, एडवोकेट सत्यवान प्रजापत, हर्ष सैनी, बिजेंद्र प्रजापत, रामरतन व आजाद सिंह पुनिया मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें