फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा । कार की टक्कर लगने से डिकाडला अड्डे पर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। समालखा थाना की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अंकित निवासी हथवाला ने बताया कि रात करीब पौने एक बजे सूचना मिली कि डिकाडला अड्डे पर हुए सड़क हादसे में उसके भाई सुशील की मौत हो गई है जबकि उसका दोस्त शमशेर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे पीजीआई रेफर किया गया है। उसने बताया कि सुशील व शमशेर दोनों समालखा से गांव वापिस आ रहे थे। डिकाडला अड्डे के पास सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें