मंगलवार को कोरोना के 7 नए केस मिले। आठ लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। चार माह में पहली बार कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या सबसे कम 43 पर आई है। अब निजी अस्पतालों में कोरोना के महज 8 लोग ही दाखिल हैं। मंगलवार को 947 लोगों ने अपनी जांच कराई है।
जून में हर रोज कोरोना के औसतन हर रोज 9 रोगी मिले हैं, जबकि औसतन 35 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 323687 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 10.7 प्रतिशत लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। जिले में अब तक आए कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 31039 हो चुकी है। अब तक 30362 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। अब तक कोरोना से 480 लोगों की मौत हो चुकी है।
दूसरी ओर मंगलवार को भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम ने रफ्तार पकड़ी। 4181 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 18-44 आयु वर्ग के 364 लोगों को पहली डोज दी गई है। 45 साल से अधिक आयु के 278 ने पहली और 148 ने दूसरी डोज लगवाई है।
कोरोना मीटर
जिले में कुल केस- 31039
जिले मे कोरोना से अब तक ठीक हुए- 30362
जिले में अब तक कोरोना से मौत- 480
जिले में अब तक कोरोना के एक्टिव केस- 43
- मंगलवार को नए मिले केस- 4
- मंगलवार को कोरोना से ठीक हुए लोग- 25
- मंगलवार को कोरोना से मौत- 0
कोरोना की स्थिति कंट्रोल में : डॉ. कादियान
हम कोरोना की दूसरी लहर पर जीत की ओर बढ़ रहे हैं। फिलहाल जिले में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। स्वास्थ्य विभाग भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों में जुटा है।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत