फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले चार महीने से भाटिया कॉलोनी व आदर्श नगर का गड्ढा बना पड़ा है कॉलोनी वासियों की गले का फांस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार महीने से भाटिया कॉलोनी और आदर्श नगर कॉलोनी की गली के बीच में गड्ढा हो गया है। जरा सी बारिश और नालियों के ओवरफ्लो होते पर गड्ढा भर जाता है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को पता नहीं चलता और गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कॉलोनी वासियों का कहना है कि महज दो फुट के गड्ढे की वजह से दोनों कॉलोनी की करीब एक हजार आबादी परेेशान है। पार्षद को परेशानी के बारे में बता चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

रात को गलियों में अंधेरा छाया रहता है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि यहां पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती है। इसकी वजह से भी हादसे हो रहे हैं। रोज तीन से चार लोग गड्ढे की वजह से चोटिल हो जाते हैं। कॉलोनी वासियों ने बड़े हादसे को टालने के लिए गड्ढे को ईंट और पत्थर से भी भरा, लेकिन पानी भरने की वजह से खतरा बना रहा।
कॉलोनी वासियों का कहना
गड्ढे में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। रात को गली में अंधेरा हो जाता है, जिससे हादसे की आशंका और भी बढ़ जाती है। मैं खुद और गली के बहुत से लोग गड्ढे में गिर चुके हैं।
विज्ञापन

-वीरेंद्र जैन, निवासी
कॉलोनी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। न तो गड्ढे को भरा जा रहा है न ही स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। कई बार पार्षद के पास भी शिकायत भी की है। कोई फायदा नहीं हुआ।
-ललित कुमार, निवासी
रोज वाहन चालकों का एक्सीडेंट होता देख कॉलोनी के लोगों ने ही गड्ढे को भरने का काम किया है। अगर हालात इसी तरह रहे तो लगता है सड़क भी खुद ही बनानी पड़ सकती है। जल्द समस्या का समाधान हो।
विज्ञापन

-काका कुमार, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें