फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह हल्की फुहार के बाद दिन भर छाए रहे बादल, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सहित जिले में प्री-मानसून के दस्तक देने के बाद बीते तीन दिनों से तेज हवाओं के साथ होने वाली बारिश या बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार शाम को तेज हवाओं के बाद हल्की बूंदाबांदी और बुधवार सुबह फुहारों के बाद दिनभर बादल छाए रहे। हवाओं ने वातावरण में एक बार फिर ठंडक घोल दी। शाम को कुछ देर के लिए फिर बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में करीब 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश होने की संभावना है। वहीं बुधवार को सुबह की शुरुआत हल्की फुहारों से हुई। वहीं, दिनभर बादल छाए रहे और करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलती रहीं। कई बार काली घटा छाने से बारिश की संभावना बनीं, लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल गए। तापमान में गिरावट और बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। शाम के समय बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाएं चलती रहीं। बुधवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदेशवासियों को मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। पूर्वी हवाओं के कमजोर पड़ने से हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में आगे बढ़ रहे मानसून में अब 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो मानसून समय पर आ सकता है।
अब चढ़ेगा पारा, सताएगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश सहित जिले में मौसम बदला हुआ है। बुधवार शाम और रात एवं वीरवार को प्रदेश के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जून के बाद मौसम आमतौर पर साफ रह सकता है। कहीं हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी लोगों को एक बार फिर परेशान कर सकती है। आगामी 28 जून को अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

नमी वाली हवाओं की सक्रियता एवं प्रदेश में बन रहे चक्रवात परिसंचरण के कारण प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं, प्री-मानसून के असर से प्रदेश में 17 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

-डीएस बूंदेला, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें