फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन सामग्री को नहर में डालते समय पैर फिसलने वाले एक दोस्त का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बिंझौल के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में हवन सामग्री डालते समय पैर फिसलने से डूबने वाले 18 वर्षीय सोनू का शव मंगलवार की सुबह साढ़े 8 बजे गांव डोढ़पुर के पास मिला। वहीं दूसरे दोस्त पवन की तलाश जारी है। गोताखोर की टीम सर्च अभियान में जुटी हुई। आठ मरला चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एकता बिहार कॉलोनी निवासी सुखबीर ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें बेटा सोनू, बेटी मोनी और एक सबसे छोटा बेटा है। बड़ा बेटा सोनू (18) उग्राखेड़ी स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। 13 जून को बेटा फैक्टरी से दोपहर डेढ़ बजे घर आया था। जिसके बाद वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया। उन्हें पता चला कि बेटा सोनू एकता बिहार कॉलोनी निवासी ऑटो चालक पवन पुत्र हरिचंद, प्रशांत, सतनाम सिंह, अभिषेक के साथ गांव बुडशाम गया था। जहां से लौटते समय बिंझौल के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में सोनू हवन सामग्री को डालने लगा तो उसका पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए ऑटो चालक पवन कूदा तो वह भी उसके साथ बह गया। दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट आठ मरला चौकी पुलिस को दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। गोताखोर की टीम लगातार सर्च अभियान चलाया था। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे गांव डोढपुर के पास सोनू का शव मिला। वहीं ऑटो चालक पवन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें