फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्की पति ने 15 बार चाकू घोंपकर 50 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्की पति ने 15 से ज्यादा बार चाकू घोंपकर कर पत्नी को बेरहमी से मार डाला। घटना बुधवार शाम राज नगर की है। बाजार से शॉपिंग कर बेटा-बेटी घर लौटे तो मां को खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा देखा। पिता के हाथ में चाकू था और हाथ खून से सने हुए थे। उनका छोटा भाई पास बैठकर रो रहा था। सूचना मिलते ही आठ मरला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

राजनगर गली नंबर-4 निवासी विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि वे तीन बहन-भाई हैं। उससे छोटा भाई विशाल और बड़ी बहन रुचि शादीशुदा है। पिता विनोद कुमार शराब पीने के आदी हैं। मां संतोष (50) पर पिता शक करते थे। इसी वजह उनका अकसर झगड़ा होता रहता था। बुधवार सुबह भी दोनों का झगड़ा हुआ था। शाम को बहन रुचि के साथ वह सामान खरीदने बाजार गया। कुछ देर बार भाई विशाल ने कॉल कर सूचना दी कि पिता फिर से मां के साथ झगड़ा कर रहे हैं। इतने में वे घर पहुंचे तो मां बेडरूम में फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। मां के पास पहुंचे तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं खून से सने चाकू को भी कमरे से बरामद कर पिता को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मौके से बरामद चाकू विनोद दो पहले रेलवे रोड से खरीद कर लाया था। इसी से उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
रोज-रोज के झगड़े से परेशान हो चुका था
संतोष के बेटे विकास ने बताया कि उन्होंने पिता से मां की हत्या करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वह रोज-रोज के झगड़े से परेशान हो चुका था, इसलिए सोचा कि आज इसे खत्म कर दिया जाए। अब मैंने तेरी मां का काम तमाम कर दिया है। विकास ने बताया कि पिता ने मां के पूरे शरीर पर चाकू से वार कर रखे थे। गले, सीने, पेट, और पैरों पर 15 से ज्यादा घाव थे, जिस वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

- घर आई हुई थी बहन, इसलिए गए थे बाजार
विकास ने बताया कि दोनों भाई अविवाहित हैं। शादीशुदा बहन करीब तीन माह से उनके पास रह रही थी। दो दिन बाद उसे ससुराल लौटना था इसलिए वे बाजार में सामान खरीदने गए थे। उन्हें नहीं पता था कि उनके जाते ही पिता मां को मौत के घाट उतार देगा। विकास ने बताया कि पिता हमेेेेेशा ही शराब के नशे में धुत रहता था जबकि दोनों भाई फैक्टरी में काम कर घर चलाते हैं।
एसएचओ योगेश कटारिया ने बता कि बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता पर धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पिता को वीरवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी हेमराज राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी को खून से सने चाकू के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें