वीरवार को कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग संक्रमित मिले। साथ ही 21 लोग कोरोना पर जीत दर्ज कर अपने घरों को लौटे। कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है, लेकिन मौतें नहीं रुकना चिंता का विषय बना है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि मृतकों का कोविड गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया। जिले में इस वक्त एक्टिव केस की संख्या 174 हो गई है। यह बेहतर है। अब तक जिले में 30173 लोग कोरोना संक्रमण को हरा चुके हैं।
टेस्टिंग पर जोर
पानीपत स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेने के साथ ही टेस्टिंग पर जोर दे रहा है। वीरवार को 1370 सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे गए टेस्ट किए गए। टेस्टिंग के लिए अब तक पानीपत जिला में 312985 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से पॉजिटिव केस 30970 आए हैं।
सरकारी अस्पताल में 18 प्लस के 5053 लोगों को दी गई पहली डोज
45 साल से ऊपर के 350 लोगों को वैक्सीन की पहली और 112 को दूसरी डोज दी गयी। अब तक कुल वैक्सीनेशन के 32 सत्र आयोजित किए गए हैं। वीरवार को कुल 5539 वैक्सीन लगाई गई, जिनमें 18 प्लस के 5053 लोगों पहली डोज लगाई गई।