फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मचारी ने बैंक मैनेजर को झाल में फंसाया, छेड़छाड़ का आरोप लगा मांगे 20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल स्थित एक सरकारी बैंक में ठेके पर कार्यरत महिला ने दूसरे बैंक के मैनेजर को जाल में फंसाया और छेड़छाड़ का आरोप लगाकर 20 लाख रुपये मांगने लगी। महिला मैनेजर को ग्राहक से मिलवाने के बहाने अपने साथ होटल में लेकर गई। जहां पर उसके साथ महिला ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने उस पर गलत काम करने का झूठा आरोप लगाया। आरोपी महिला और उसके पति ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की धमकी दी। केस दर्ज न कराने की एवज में पति-पत्नी ने मिलकर 20 लाख रुपये की मांग की। उसने मना किया तो दंपती ने सीआईए करनाल के नाम से एक युवक से केस निपटा लेने की धमकी दिलाई। पीड़ित मैनेजर ने आरोपी महिला, उसके पति और कॉल करने वाले युवक के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

निजामपुर रोड निवासी नीरज ने बताया कि वह मॉडल टाउन स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर है। इससे पहले उनकी घरौंडा ब्रांच में ड्यूटी थी। घरौंडा में ही एक दूसरे बैंक में एक महिला कांट्रैक्ट बेस पर कार्यरत थी। वह कर्मचारियों के क्रेडिट कार्ड बनवाती थी। कार्ड बनवाने के लिए महिला उनके बैंक में भी आती जाती रहती थी। उसकी पोस्टिंग पानीपत में हुई तो महिला ने पानीपत आना शुरू कर दिया और जान पहचान वालों के कार्ड बनाने की बात कही। एक मई को महिला बैंक में मिलने आई और एक कस्टमर से मिलने घर जाने की बात कहकर उसे अपने साथ जीटी रोड स्थित एक होटल में ले गई। पूछा तो कहा कि कस्टमर यहीं आएगा। नीरज का आरोप है कि कुछ देर बाद महिला ने खुद उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद वह घबरा गया और सीधा ऑफिस आ गया। महिला का शाम को कॉल आया और कहा कि हमारे बीच क्या हुआ पति को सब पता चल गया है। महिला ने अपने पति की बात उससे करवाई। पति ने पहले तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की धमकी दी और फिर 20 लाख रुपये की मांग की। उसने रुपये देने से मना कर दिया।
वीडियो बनाई, जिसमें महिला ने कहा कि कोई गलत काम नहीं हुआ
मैनेजर ने कहा कि पति ने उसे कहा कि मुझे सब पता चला गया है। तुम्हारा झूठ पकड़ा गया। मैं अपनी पत्नी का मेडिकल करवाउंगा। अब तुम्हारी शिकायत पुलिस को दी जाएगी। महिला की दो जून को लगातार व्हाट्सएप कॉल आई और पति से आकर मिलने की बात कही। वह मिलने के लिए घरौंडा बैंक में चला गया। जहां पर पति ने केस दर्ज न करवाने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की। इसी बीच उसने महिला से गलत काम करने के बारे में पूछा तो महिला ने पति के सामने मना कर दिया। जिसकी उसने चुपके से वीडियो रिकार्ड कर ली।
विज्ञापन

सीआईए करनाल से बोल रहा हूं- केस निपटा ले, मैं सहयोग कर दूंगा
पीड़ित ने बताया कि दंपती के बार-बार बुलाने और रुपये मांगने पर उसने रुपये नहीं दिए। तीन जून को उसके पास एक कॉल आया। सामने वाले ने कहा कि वह सीआईए करनाल से बोल रहा है। यह मामला उनके पास है। अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। केस दर्ज होने से पहले केस निपटा ले। मैं तेरे साथ हूं, केस निपटवा दूंगा। पीड़ित ने बताया कि युवक ने भी उस पर दबाव बनाया और दो से तीन कॉल की, लेकिन शक होने पर उसने कॉल नहीं उठाई।
विज्ञापन

मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-योगेश कुुमार कटारिया, एसएचओ, मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें