फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर सगी दो बहनों ने निगला जहर, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पसीना खुर्द में सगी बहनों ने ससुरालियों से परेशान होकर जहर निगल लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही है। मायके पक्ष ने ससुर, उनके भाई और दादी सास के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कंडेला निवासी ओमबीर ने बताया कि उसकी बेटी रीना (25) की रिंकू और बेटी सीमा (23) की अमित निवासी पसीना खुर्द के साथ 15 फरवरी 2015 को शादी हुई थी। शादी के बाद से ही बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। कई बार पंचायत हुई, लेकिन हर बार ससुराल पक्ष के लोग उन्हें माफी मांगकर साथ ले जाते थे। गत 27 अप्रैल को दामाद रिंकू निजी काम से बाहर गया हुआ था। छोटा दामाद अमित ट्रैक्टर लेकर खेत में गया था। इसी बीच बेटियों का ससुर कृष्ण ट्रैक्टर के आगे आकर लेट गया। कृष्ण की पत्नी दीपा ने हटाने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की। बेटियां सीमा और रीना छुड़ाने आई तो कृष्ण ने उनके साथ भी मारपीट की। मानसिक रूप से परेशान होकर बेटियों ने देर शाम जहर खा लिया। दामाद ने उन्हें असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 28 अप्रैल को सीमा ने दम तोड़ दिया और बेटी रीना की हालत गंभीर है। आरोप है कि ससुर कृष्ण, ससुर के भाई बिल्लू और दादी सास कमला की वजह से बेटियों ने आत्महत्या करने का कदम उठाया है।
बांझ होने का मारते थे ताना
ओमबीर ने बताया कि बड़ी बेटी रीना की चार साल की एक बेटी है। वहीं छोटी बेटी सीमा को कोई बच्चा नहीं हुआ। ससुर दोनों बेटियों को बेटा पैदा न कर पाने का ताना मारता था। छोटी बेटी को बांझ कहता था। जिस वजह भी पंचायत हुई, लेकिन पहले माफी मांगते और बाद में फिर वहीं काम शुरू कर देते थे।
विज्ञापन

पिता के बयान पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल में भर्ती रीना के भी बयान दर्ज करने का प्रयास जारी है। बयान मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सुनील कुमार, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें