फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए जिले भर के आठ रूट तय, हर रूट का अलग होगा स्टीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
आशु गौतम
विज्ञापन

पानीपत। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए अब जिले में ऑटो के आठ रूट तय कर दिए गए हैं और हर रूट का एक रंग निश्चित कर स्टीकर दिया जाएगा। फिलहाल 31 मार्च तक ट्रैफिक पुलिस के पास महज 23 फीसदी ही आवेदन आए हैं, ऐसे में पुलिस ने एक माह का और वक्त दिया है। इस दौरान सभी ऑटो चालकों को आवेदन करना है। स्टीकर नहीं होने पर जिले में ऑटो नहीं चलाया जा सकेगा।
जिले में करीब 7 हजार ऑटो चलते हैं, जिनमें से 1633 ऑटो चालकों ने आवेदन कर स्टीकर ले लिए हैं। समस्या थी कि ऑटो चालकों के परमिट किसी रूट का था और उन्हें संचालित किसी और रूट पर किया जा रहा था, जिससे कुछ रूटों पर अत्यधिक ऑटो की संख्या से जाम लग रहा था। इससे निजात के लिए एएसपी पूजा वशिष्ठ ने ऑटो चालकों के साथ बैठक की और उनसे स्टीकर के रंग के मुताबिक अपना रूट निर्धारित करने के लिए कहा गया। आवेदन के साथ ही दस्तावेज लाने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन

जिले में दूसरे जिलों के ऑटो की संख्या अत्यधिक थी। जिस वजह पानीपत के ऑटो चालकों को भी परेशानी हो रही थी। अब नई व्यवस्था के तहत सिर्फ पानीपत के ही ऑटो चालक ही पूरे दस्तावेज देकर आवेदन कर सकते हैं। दूसरे जिले से आने वाले ऑटो चालक का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इस फैसले से जिले में ऑटो की संख्या भी कम हो जाएगी।
तय से दूसरे रूट पर मिला ऑटो तो कटेगा चालान
ट्रैफिक थाना प्रभारी विकास चहल ने बताया कि ऑटो चालकों पर स्टीकर लगाकर रूट फाइनल करने का सबसे बड़ा उद्देश्य जाम से मुक्ति दिलाना है। अब ऑटो चालक मर्जी से जो रूट तय कर आवेदन कराएगा और उसी रूट पर ऑटो चला सकेगा। दूसरे रूट पर चलाने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन के लिए ये दस्तावेज चाहिए
ऑटो चालक टोल प्लाजा के पास बाबरपुर ट्रैफिक थाने में स्टीकर के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए ऑटो चालक अपने साथ आरसी, लाइसेंस, प्रदूषण पर्ची, ऑटो का परमिट साथ लेकर आएं।
स्टीकर के रंगों के हिसाब से बांटे गए आठ रूट
रूट रंग अब तक आवेदन
बाबरपुर रोड लाल 158
समालखा रोड संतरी 428
जाटल रोड भूरा 93
बरसत रोड हरा 62
सनौली रोड हल्का हरा 469
गोहना रोड हल्का नीला 196
असंध रोड नीला 189
देवी मंदिर रोड बैंगनी 38
कुल - 1633
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें