फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जिले में एक और मौत, 91 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। वीरवार को कोरोना से एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 91 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गांव उरलाना कलां निवासी 46 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इसकी रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव आई। दूसरी ओर उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने वीरवार को आदेश जारी कर एसडीएम पानीपत और एसडीएम समालखा को अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले विवाह समारोह उत्सव से संबंधित स्वीकृति देने के लिए अधिकृत किया।
विज्ञापन

पॉजिटिव केस अंसल, सिवाह, वार्ड आठ, किशनपुरा, सुखदेवनगर, गांधी मंडी, भारतनगर, सेक्टर 13-17, न्यू हाऊसिंग बोर्ड, वरदान सोसायटी सेक्टर 18, सत्कारतार कालोनी, सेक्टर 12, शांति नगर, मतलौडा, नागपाल कालोनी, दाता कालोनी, मॉडल टाउन, जगगन्नाथ विहार, आदर्श नगर, क्रांति नगर, आरके पुरम, थर्मल कालोनी, उरलाना, इसराना, अर्जुन नगर, सावन पार्क, बबैल, गढ़ सरनाई, छाजपुर, महावीर कालोनी, किला मोहल्ला, वृंदा एंक्लेव, न्यू फ्रेंड्स कालोनी, गीता कालोनी, इंसार बाजार, देशराज कालोनी, पावटी, गुलाटी रोड समालखा, एल्डिको, नंद विहार, न्यू रामेशनगर, नूरपुर मुगलां, नूरवाला, करहंस, रिफाइनरी, पक्का काबड़ी फाटक से मिले हैं।
कोरोना से एक मौत हुई और 91 केस पॉजिटिव आए हैं। 12 केस रिकवर हुए हैं। वीरवार को 1202 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कुल पॉजिटिव 12401 केसों में से 765 एक्टिव हैं। 67 केस अनट्रेसेबल हैं और मौत का आंकड़ा 166 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें