फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर मकान से पांच लाख कीमत के जेवरात और 90 हजार नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्चा कैंप स्थित रोशन लाल कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात मकान मालिक के बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोर अलमारी से पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात और 90 हजार नकदी चोरी कर फरार हो गए। आरोपी जेवरात के बॉक्स छत पर फेंककर मकान को बाहर से लॉक कर फरार हो गए। मकान मालिक और मालकिन उठे तो उन्हें बेटे का कमरा खुला दिखा। अंदर गए तो अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा हुआ था। चेक करने पर जेवरात और नकदी चोरी मिली। जिसके बाद उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रोशनलाल कॉलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी हेमा के साथ अलग कमरे में सो रहा था। जबकि उसका बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह साढ़े छह बजे उठकर देखा तो बेटे का कमरा खुला था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। तलाशी लेने पर 3 कडे़ चांदी, तागड़ी, 40 तोले की चार पाजेब, सोने का एक सेट, एक बच्चे की चेन, एक लॉकेट, 1 अंगूठी, कुल 5 तोले सोना, 50 तोले चांदी, 90 हजार रुपये और 2 फोन चोरी मिले। उन्होंने बेटे को जगाने का प्रयास किया, लेकिन बेटा बेसुध हालत में उठा। आरोप है कि आरोपी चोरों पहले नशीला पदार्थ सुंघाया और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पड़ोसी की फैक्टरी से घुसे मकान के अंदर
मकान मालिक मुकेश ने बताया कि उनके मकान के साथ में एक फैक्टरी बनी हुई है। जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। चेक करने पर दो आरोपी देर रात फैक्टरी के पास आते दिख रहे हैं और छत के रास्ते उनके घर में घुस आए। आधे घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें