फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा भाई नहीं मिला तो हथियारबंद 40 लोगों ने बड़े भाई का किया अपहरण, अधमरा कर गली में फैंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक विहार कॉलोनी में हथियारबंद 40 लोगों ने एक युवक का अपहरण कर तीन घंटे तक बंद कमरे में बंधक बनाकर रखा। हमलावरों ने तलवार व लाठी डंडों से युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। युवक की एक पैर की हड्डी तीन जगह से तोड़ दी। युवक को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसके पैर व हाथ का ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रमेश चंद निवासी अशोक विहार कॉलोनी ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुमित चांदी के आभूषण की डिलिवरी करता है और छोटा बेटा मनीष टैक्सी चालक है। डाबर कॉलोनी के रहने वाले अतर सिंह, विशाल व गौरव मनीष के साथ रंजिश रखे हुए हैं। इन्होंने कई लोगों के साथ मिलकर उनकी टैक्सी के शीशे भी तोड़ दिए थे। शुक्रवार रात को ये तीनों करीबन 40 लोगों के साथ आए थे। ये सब तलवार और लाठी डंडों से लैस थे। ये घर में घुस आए और मनीष के बारे में पूछने लगे। मनीष घर पर नहीं मिला तो सुमित का मुंह दबाकर उसका अपहरण कर लिया और उसे उठाकर डाबर कॉलोनी में अपने कार्यालय पर ले गए। यहां 20 युवक ऑफिस के बाहर खड़े हो गए, जबकि 20 युवक अंदर ऑफिस में थे। इन्होंने लाठी डंडों से सुमित पर हमला कर दिया। सुमित को गंभीर रूप से घायल कर अशोक विहार कॉलोनी में गली में फेंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें