सेक्टर 29 पार्ट टू के डाइंग कारोबारी से पेटीएम कस्टमर केयर कर्मचारी ने ओटीपी पूछकर खाते से 1 लाख 98 हजार रुपये निकाल लिए। उद्यमी की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
श्री कृष्ण पुत्र शिवबली निवासी देसराज कालोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सेक्टर 29 पार्ट 2 प्लॉट नंबर 520 में डाई हाउस है। 22 दिसंबर को उसने अपने मोबाइल फोन से फैक्टरी का 25,449 रुपये बिजली बिल ऑनलाइन भरने का प्रयास किया था, लेकिन बिल नहीं भरा गया। मदद लेने के लिए उसने पेटीएम कस्टमर केयर में कॉल की। कस्टमर केयर कर्मचारी ने उससे मोबाइल में एनी डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड कराई। कर्मचारी से जो निर्देश मिलते रहे वो करता रहा। इसके बाद उसने नेट बैंकिंग ओपन की। इसी वक्त उसके मोबाइल पर ओटीपी आया। कर्मचारी ने उससे वो पिन कोड पूछा तो उनसे बता दिया। उसकी वक्त उसके खाते से तीन किस्तों में 1 लाख 97 हजार 999 रुपये कट गए। उसने दोबारा उसी नंबर पर कॉल की तो मोबाइल फोन बंद मिला।