फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को मिले कोरोना के नए 59 केस, 42 लोग हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियां शुरू होते ही कोरोना का खतरा गहरा गया है। अब आए दिन 50 से अधिक कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी कोरोना के नए 59 केस सामने आए हैं, जबकि 42 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना से 118 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग ने सैंपलों की संख्या बढ़ा दी है। डॉक्टरों के अनुसार अब भी 40 प्रतिशत लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूट रहे हैं। इसलिए कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव केस इसराना, बड़ौली, एनएचबीसी, मॉडल टाउन, आठ मरला, भादड, सेक्टर 12, किशनपुरा, प्रकाश नगर, सेक्टर 17, रिफाइनरी, सिवाह, उग्राखेड़ी, गांधी कॉलोनी समालखा, डिकाडला, अलुपुर, नौल्था, अहर, परढाना, कोर्ट परिसर, शिवनगर, एसपी कार्यालय, बलजीत नगर, नेहरू नगर, सेक्टर 13, तहसील कैंप सब्जी मंडी, देवीमूर्ति कॉलोनी, नारायण सिंह पार्क, दीवाना, बापौली, मलिक एंक्लेव, न्यू ग्रेन मार्केट, सुखदेव नगर, कुटानी रोड, रिसालू, बिशन स्वरूप कॉलोनी से मिले हैं। शुक्रवार को 1022 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 8843 केसों में से 466 एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें