फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो होल्डर का बेटा बोला- पिता अच्छे तैराक थे, हरीश अंकल ने बचने के लिए उनकी गर्दन पकड़ी और दोनों डूब गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में डूबे पूर्व पार्षद हरीश शर्मा को बचाने के लिए कूदे डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान राजेश शर्मा का शव शुक्रवार को मिल गया। जिसके बाद उनके बेटे दुर्गा मंदिर किशनपुरा कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि पिता अच्छे तैराक थे। वे तैरकर आसानी से यमुना के दोनों किनारों के दो चक्कर लगा देते थे, लेकिन उनके कमर में दर्द था, फिर भी उन्होंने हरीश अंकल को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। आशीष ने कहा कि हरीश अंकल ने डूबने से बचने के लिए जैसे ही पिता की गर्दन पकड़ी तो पीठ में दर्ज की वजह से संतुलन बिगड़ गया और वे डूब गए।
विज्ञापन

राक्सेड़ा के 32 ग्रामीणों एवं गोताखोर की टीम ने दो भागों में चलाया सर्च अभियान
राक्सेड़ा निवासी गफूर अली ने बताया कि उनके गांव के पास यमुना नदी है, जिससे उनका रोजाना आना जाना लगा रहता है। नदी में कोई डूबने की सूचना मिलती है तो वह अपनी टीम के साथ यमुना में सर्च अभियान चलाते हैं। अब तक वह एक हजार से ज्यादा शवों को निकाल चुके हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी उनके परिवार में सभी यह काम करते आ रहे हैं। हरियाणा के साथ साथ अन्य राज्यों में भी जाते हैं। राजेश शर्मा उनके ही गांव का सदस्य था, जिसके बाद वह अपनी 32 सदस्यों की टीम लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और दो भागों में 16-16 की टीम ने सर्च अभियान चलाया और शुक्रवार दोपहर करीब 1:50 बजे शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें