फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगाने पहुंची निगम टीम, हुआ फॉल्ट, पब्लिक ने टीम को बैठा जताया विरोध, पांच घंटे बाद आई लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कैंप एरिया में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची निगम टीम से मीटर बदलते समय फॉल्ट हो गया, जिससे कई कॉलोनियों की लाइट चली गई। जो कई घंटे दुरुस्त नहीं हो पाई। इस पर स्थानीय लोगों का गुस्सा इन कर्मियों पर जमकर फूटा। लोगों ने ठेकेदार के माध्यम से मीटर बदलने आए इन लोगों को मौके पर ही बैठा लिया। शुक्रवार को करीब 8 बजे जब कड़ी मशक्कत के बाद लाइन को चालू किया तो लाइट आने के बाद लोगों ने इन कर्मियों को छोड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली निगम अनट्रेंड कर्मियों से बिजली का काम करवा रहा है। जिससे किसी भी वक्त कोई भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि तहसील कैंप के वार्ड नंबर दो, तीन व पांच से लगती कई कॉलोनियों की लाइट करीब तीन बजे चली गई। जब इसका पता किया गया तो एरिया में मीटर बदलने आए कर्मियों द्वारा मीटर बदलते से समय लाइन पर कुछ फॉल्ट हो गया। इससे वाधवाराम कॉलोनी, बिल्लू कॉलोनी, पत्थरों वाला कुआं, जनता स्कूल का एरिया, हरिसिंह कॉलोनी, सरस्वती स्कूल के एरिया की लाइट चली गई। जिस पर लोगों ने मीटर बदलने वालों को ही मौके पर बैठा लिया।
इसके बाद लोगों ने निगम अधिकारियों को फोन पर इसकी सूचना दी, लेकिन किसी ने न तो फोन उठाया और न ही उनकी शिकायत सुनी। जिसके बाद मीटर बदलने वाले कर्मियों ने ही अन्य कर्मियों को मौके पर बुलाया। अन्य बिजली कर्मी रात आठ बजे तक फॉल्ट ढूंढते रहे। फॉल्ट मिलने पर इसे दुरुस्त कर लाइन को चालू किया गया। जिसके बाद लोगों ने मीटर बदलने आई टीम के लोगों को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें