हरीश शर्मा प्रकरण मामले की गहनता से जांच में गृहमंत्री द्वारा गठित एसआईटी के पास अब सिर्फ 12 घंटे ही बचे हैं। एसआईटी के निर्देशों पर जिला पुलिस टीम हरीश शर्मा, राजेश शर्मा से संबंध रखने वाले उनके करीबी लोगों के अलावा पिछले कई दिनों तक उनके पास की गई फोन कॉल, रिकार्डिंग, मैसेजों को खंगालने पर जुटी हुई है। इसके अलावा भी पुलिस हरीश के फोन से काफी कुछ खोजने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि हरीश का बंद हुआ फोन ही अब सबकी पोल खोलने का काम करेगा। वहीं दिल्ली पैरलल नहर में पिछले करीब 40 घंटों से रोका गया पानी साथ वाली नहर में छोड़ा जा रहा है। इससे दूसरी नहर में पानी का स्तर बढ़ने लगा है। अगर इसे जल्द ही वापस इसी नहर में नहीं छोड़ा गया तो दूसरी नहर का पानी ऑवरफ्लो हो सकता है। इससे पहले एसआईटी को हरीश की नहर से तलाश करनी होगी।
एक अहम बात सामने ये आई है कि एसआईटी ने एसपी मनीषा चौधरी के कार्यालय में न जाकर उनको ही सिटी थाना के डीएसपी कार्यालय में बुलाया और तकरीबन एक घंटे तक उनसे संबंधित मामले में पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पार्षद अंजलि शर्मा ने भी एसआईटी को चेतावनी दी है कि अगर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपने वार्ड के लोगों के साथ धरना प्रदर्शन तक करेंगी।
राक्सेडा के गोताखोर लौटे, पटियाला से आज पहुंचेगी टीम
राक्सेड़ा के निवासी राजेश का शव उनके ही गांव के गोताखोर लगे हुए थे। राजेश का शव मिलते ही गोताखोर भी चले गए। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन अब पटियाला से गोताखोर की टीम बुला रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार सुबह छह बजे तक घटना स्थल पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच जाएगी।