प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2020-21 के दाखिले के लिए पांचवीं ऑनलाइन दाखिला काउंसलिंग के पश्चात रिक्त सीटों के प्रति नए आवेदन विभागीय वेबसाइट पर 20 से 28 नवंबर तक ऑनलाइन लिए जाएंगे। इस प्रकार नए एवं पूर्व में किए गए आवेदनों को छठी दाखिला काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।
छठी काउंसलिग में भी कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थाई निवासी संबंधी मूल प्रमाण पत्रों की स्केन की हुई प्रतियां दाखिला फार्म के साथ ही ऑनलाइन अपलोड करनी आवश्यक हैं। छठी काउंसलिंग में आवेदन नवीनीकरण फीस जो लड़कियों के लिए 545 और लड़कों के लिए 590 रुपये है, भरने के बाद दाखिला काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
वहीं, पांचवीं काउंसलिंग की प्रक्रिया भी जारी है। पांचवीं काउंसलिंग के तहत आवेदन का वीरवार को अंतिम दिन रहा। 20 नवंबर को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट की जाएगी। इसके बाद 21 और 22 नवंबर को आवेदकों द्वारा जमा करवाए गए प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच होगी। 21 से 24 नवंबर तक आवेदक राजकीय में ऑनलाइन व निजी में ऑफलाइन फीस जमा करवा सकेंगे। वहीं, 22 से 26 नवंबर तक सीट कंफर्म करने का कार्य किया जाएगा।
छठी काउंसलिंग के लिए ऐसे चलेगी दाखिला प्रक्रिया
20 से 28 नवंबर- छठी काउंसलिंग के लिए नए आवेदन आमंत्रित।
27 नवंबर - खाली सीटो ं की सूची जारी की जाएगी।
28 से 30 नवंबर- विकल्प या वरीयताओं के संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। नए विद्यार्थी भी कर सकेंगे आवेदन।
2 दिसंबर- मेरिट कम सीट अलॉटमेंट।
3 से 4 दिसंबर- आवेदकों द्वारा जमा करवाए गए प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों की होगी जांच।
3 से 7 दिसंबर - राजकीय में ऑनलाइन व निजी में ऑफलाइन फीस जमा करवा सकेंगे।
5 से 9 दिसंबर - सीट कंफर्म करने का किया जाएगा कार्य।
विभाग द्वारा आईटीआई में रिक्त सीटों पर दाखिले हेतु छठी काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। दाखिला मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी, राजचीय आईटी आई पानीपत।