फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में जवान मुस्तैद, थ्री और फॉर व्हीलकर की एंट्री पर हुआ बैन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर्व पर खरीदारी करने के लिए शुक्रवार को शहर के सभी बाजारों में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ आया। बाजारों के साथ शहर के मुख्य रास्तों पर भी पुलिस व होम गार्ड जवान मुस्तैदी से तैनात दिखाई दिए। बाजारों में थ्री और फॉर व्हीलर वाहनों की एंट्री पर बैन रखा गया, लेकिन दो पहिया वाहनों की एंट्री पर कोई रोक-टोक नहीं दिखी। इसके बाद भी बाजारों से भीड़ छंटने का नाम नहीं ले रही थी। भीड़ को देखकर लग रहा था कि मानों दिवाली के उत्साह में उनके दिलों से कोरोना संक्रमण का भय खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि बाजार प्रधानों ने भी कई बार जिला प्रशासन से बाजारों में लोगों व दुकानदारों की सुरक्षा व सुविधा के लिए कई बार गुहार लगाई थी। शहरी विधायक प्रमोद विज से भी बाजार प्रधान की बार मुुलाकात कर चुके थे, लेकिन उनकी समस्या का निवारण नहीं हो पा रहा था।
बाजारों में लगने वाले जाम, अतिक्रमण व भीड़-भाड़ वाले माहोल को अमर उजाला अखबार में अपने कई अंकों में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने बाजारों के हर एंट्री प्वाइंट पर होम गार्डों को तैनात कर दिया। इनको सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक 12 घंटे के लिए एंट्री प्वाइंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

यहां यहां लगाए जवान
बाजारों में थ्री और फॉर व्हीलर की एंट्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सनौली रोड, एसडी कॉलेज के पास, हैदाराबादी अस्पताल कट पर, पहली पातशाही गुरूद्वारे के पास, लाल बत्ती मेन इंसार बाजार, सलारगंज गेट व सब्जी मंडी की तरफ से भारी भरकम वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। ये रोक रविवार तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें