शुक्रवार को कोरोना के 50 केस मिले, जबकि 30 लोग ठीक हुए। रोगी-सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव केसों में उग्रा खेड़ी, बिशन स्वरूप कॉलोनी, आदर्श नगर, एल्डिगो, सेक्टर 25, एनएचबीसी, समालखा, आजाद नगर, सुखदेव नगर, मस्ताना चौक, सेक्टर 18, नेहरू नगर तहसील कैंप, वार्ड आठ, कच्चा कैंप, इंदिरा विहार कॉलोनी, हड़ताड़ी, पट्टीकलियाणा, इसराना, सेक्टर 11-12, गीता कॉलोनी, सेक्टर 17, ओल्ड कोर्ट कांप्लेक्स, वधावा राम कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, मोतीराम कॉलोनी, आसन्न कलां, एनएफएल टाऊनशिप, गांधी कॉलोनी समालखा, मॉडल टाउन, उरलाना कलां, विराट नगर, शांति नगर, पचरंगा बाजार इत्यादि से मिले हैं। शुक्रवार को 613 सैंपल लिए गए। अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 8493 केसों में से 427 एक्टिव हैं। अभी तक 110 मौतें हो चुकी हैं।