फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत और पानीपत के 39 लोगों की मौत के जिम्मेदार कुल आठ धरे, फरीदाबाद पर भी संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत और पानीपत में जहरीली शराब से 39 लोगों की मौत के बाद मौत के सौदागरों ने 42 पेटी शराब खेत में रखकर आग लगा दी थी, जबकि आठ पेटी शराब बेची गयी थी, जिसने पानीपत में आठ लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में नंगलापार के शराब ठेकेदार संदीप ने बताया कि वह नरेश नेसी से 50 पेटी शराब लेकर आया था। जिसमें से 8 पेटी सोनिया और अन्य खुर्दों पर बेची गयी थी। इसके बाद धनसौली, नंगलापार समेत तीन गांव में आठ लोगों की मौत की खबर सुनकर वह डर गया और बची हुई 42 पेटी गाड़ी में डालकर खेत में ले गया, जहां पर उसने बड़ा गड्ढा खोदा और एक-एक कर सभी शराब की बोतलों को खाली कर दिया। उसके बाद उसी गड्ढे में शराब की बोतल व ढक्कन को डालकर आग लगा दी थी।
घर से चला रहा था कारोबार, वहीं से होती थी जहरीली शराब सप्लाई
पुलिस पूछताछ में नैना ततारपुर निवासी नरेश उर्फ नेसी ने बताया कि अपने घर से ही जहरीली शराब बेचने का कारोबार चला रहा था। उसने अपने परिवार के सदस्य सरकारी टीचर विजय कुमार के घर में कारोबार किया था। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि वह पहले शराब तस्करी करता था, लेकिन लॉकडाउन में पुलिस की अधिक मौजूदगी होने पर तस्करी बंद पड़ गई, जिस पर उसने खुद फैक्टरी लगाकर शराब बनानी शुरू की और बिचौलियों के जरिए शराब बेची। जहरीली शराब पानीपत और सोनीपत दोनों जगह सप्लाई हुई। वहीं फरीदाबाद में सप्लाई किए जाने की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

शराब बनाने का फार्मूला लाया संदीप उर्फ मामा, कहां से आता था मैटेरियल, इसकी चल रही जांच
जहरीली शराब बनाने का फार्मूला लाने वाला पानीपत के ही बिलासपुर का संदीप उर्फ मामा है। उसके फार्मूले से ही नरेश उर्फ नेसी और उसके साझेदार कुलदीप ने मिलकर कम लागत लगाकर जहरीली शराब का कारोबार खड़ा किया और शराब बेचनी शुरू की। फिर बिचौलियों को लालच देकर ठेके से 20 रुपये सस्ती शराब देने लगे, जिससे उनकी बिक्री बढ़ने लगी।
पानीपत में आठ मौत के बाद सोनीपत पुलिस के संपर्क में थी पानीपत पुलिस
सबसे पहले सोनीपत में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले तीन से चार नवंबर को आए, जिसके बाद पांच नवंबर को भी पानीपत में मामले आने शुरू हो गए। पानीपत में एसआईटी गठित हुई, जिसने पहले दिन से ही सोनीपत में गठित हुई एसआईटी से संपर्क करना शुरू कर दिया था, जिससे दोनों जिलों की पुलिस को सफलता हाथ लगी।
शराब मामले में अन्य आरोपियों की भी धरपकड़ कर रही एसआईटी
जहरीली शराब मामले में पुलिस राजाखेड़ी के सुमित उर्फ मीता की धरपकड़ में जुटी हुई है। वहीं नरेश उर्फ नेसी से भी अन्य आरोपियों के नाम का पर्दाफाश हुआ, जिनमें एक आरोपी सिवाह गांव का भी है, पुलिस दोनों आरोपियों के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी तक वह फरार है।
जहरीली शराब बनाने वाले शराब फैक्टरी मालिक नरेश उर्फ नेशी, पार्टनर कुलदीप, बिचौलिया मोहित, मंदीप उर्फ सेठा, संदीप उर्फ मामा को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें नरेश, कुलदीप, मोहित व मंदीप को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, वहीं संदीप उर्फ मामा को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके अलावा बराना के ठेकेदार संदीप व राजाखेड़ी के बंटू को पुलिस हिरासत में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें