फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग स्कवायड ने फूड एंड सेफ्टी के साथ शहर की दो दुकानों पर मारा छापा, लिए 12 सेंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग स्कवायड टीम के साथ खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को भी शहर की दो मिठाइयों की दुकानों से 12 सैंपल भरे। दोनों टीमों की इस बड़ी कार्रवाई से शहर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिरा अंडरग्राउंड हो गए। इस दौरान जांच टीम ने गुलाब जामुन, बेसन के लड्डू, रसगुल्ला, देसी घी समेत कई मिठाइयों के सैंपल लेकर उनकी जांच के लिए लेबोरेट्री भेजा। सबसे पहले टीम असंध रोड से रिफाइनरी रोड पर मिठाई की दुकान पर पहुंची, इसके साथ मॉडल टाउन के आठ मरला से एक दुकान से सैंपल भरे।
विज्ञापन

इन जगहों से लिए 12 सैंपल
असंध रोड से रिफाइनरी रोड अंकित स्वीट्स एंड डेयरी से खोया बर्फी, गुलाब जामुन, बेसन का लड्डू, रसगुल्ला, देसी घी, दूध आदि के 6 सैंपल लिए।
8 मरला से अमन स्वीट्स एंड डेयरी से रसगुल्ला, चमचम, गुलाब जामुन, मिल्क केक, कोकोनट बर्फी, उड़द की दाल की पिन्नी आदि के 6 सैंपल लिए।
त्योहारों के सीजन को लेकर सीएम फ्लाइंग स्कवायड टीम के साथ मिलकर जगह-जगह से मिठाइयों के सैैंपल लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी अपील है कि वे दुकान पर साफ सफाई को देखते हुए ही स्वच्छ खाद्य सामग्री ही लें।
विज्ञापन

डा. श्यामलाल, अधिकारी, खाद्य सुरक्षा पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें