फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाकर फैक्ट्री के लिए निकले 19 वर्षीय युवक को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौटाला रोड पर घर से खाना खाकर फैक्टरी जा रहे 19 वर्षीय युवक को एक टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उझा गांव निवासी राजकुमार पुत्र कर्ण सिंह ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा सोनू (19) सोमवार रात नौ बजे विकास की बाइक लेकर घर से टेक्सटाइल वर्ल्ड फैक्ट्री में काम करने के लिए गया था। जब वह चौटाला रोड महाराज अग्रसैन फैक्ट्री के पास पहुंचा तो सिवाह गांव की तरफ से आ रहे टैंकर चालक ने सामने से टक्कर मार दी। सोनू सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें