फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैस मैच करके सीबीएसई छात्र निकाल सकेंगे अपनी मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीजी लॉकर पर फेस अनलॉक का विकल्प एड किया है, जिसमें छात्र बिना फोन नंबर व आधार कार्ड के अपना सर्टिफिकेट फैश अनलॉक से निकाल सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने फेशियल रिकॉगनिशन सिस्टम शुरू किया है। डिजी लॉकर में मौजूद डेटाबेस के डिजीटल इमेज से छात्र का चेहरा मैच होने पर कंप्यूटर उसे सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सहूलियत देगा।
विज्ञापन

इस सिस्टम के माध्यम से अगर छात्र डिजी लॉकर का अपना पासवर्ड या मोबाइल नंबर भूल भी जाते हैं तो उन्हें दिक्कत नहीं होगी। सिस्टम छात्र के चेहरे को एडमिट कार्ड के फोटो से तुरंत मिलान कर लेगा।
ज्यादातर दिक्कत विदेश में रहने वाले छात्रों को होती है जिससे वह विदेश में रहकर अपने सर्टिफिकेट खोने पर भी इस्तेमाल कर सकते है।
सुरक्षा और सुविधा के लिए अच्छा विकल्प
सीबीएसई बोर्ड ने डीजी लॉकर पर सुरक्षा को ओर भी बढ़ा दिया है, जिसमें पहले छात्र को अपना मोबाइल नंबर व आधार कार्ड की डिटेल भरनी पड़ती थी जिसके बाद उनके पास ओटीपी आता था। ओटीपी भरने के बाद छात्र अपना सर्टिफिकेट निकाल सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन डीजी लॉकर पर फाइल सेफ रहती है। छात्र किसी भी समय अपना सर्टिफिकेट को प्रयोग कर सकते हैं।
-सबिता चौधरी, सीबीएसई हेड, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें