फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर टावर टैक्नीशियन करता था मारपीट, इसलिए पत्नी ने एक अन्य के साथ मिलकर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास नगर में टावर टेक्नीशियन हरबीर की पत्नी गीता ने ही उसकी हत्या की थी। प्राथमिक पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ। पत्नी ने बताया कि हरबीर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। उसे व बच्चों को बिना खाना दिए ही घर से निकाल देता था। कई बार उन्हें कमरे में बंद कर देता था। जिस वजह से वह परेशान हो चुकी थी। जिसके बाद उसने पति की हत्या का प्लान बनाया और प्रेमी के साथ मिलकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। अब तक पुलिस ने उसके प्रेमी के बारे में खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में महिला ने बताया कि घर में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया था और कुछ दिनों बाद अपने मायके चली गई थी। भाइयों को उसपर शक न हो, इसलिए तीन माह बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गीता को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी भी प्राथमिक रिपोर्ट में कंकाल पुरुष का ही मिला है। पुलिस ने कंकाल के सैंपल मधुबन एफएसएल लैब भेजे हैं, जिसकी दो से तीन दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। पुलिस ने हरबीर के भाई हरिओम की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ 302 व 201 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
यह था मामला
हरबीर निवासी विकास नगर करीब डेढ़ साल पहले लापता हो गया था। तीन माह बाद पत्नी गीता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पत्नी गीता व भतीजा विशेष घर में टॉयलेट का गड्ढा खोद रहे थे तो विशेष की कस्सी खोपड़ी पर जाकर लगी। जिससे विशेष डर गया था और उसने अपने घर जाकर पिता हरिओम को आपबीती बताई। हरिओम अपनी पत्नी व भाइयों के साथ पहुंचा तो पत्नी गीता तब तक कंकाल को दूसरे गड्ढे में दबा चुकी थी। उन्होंने जबरदस्ती गड्ढा खोदा तो उसके अंदर से नर कंकाल मिला। भाइयों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके खिलाफ 302 व 201 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें